महराजगंज
महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बैटरी विस्फोट की घटना से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बैटरी विस्फोट की घटना से हड़कंप मच गया। राम जानकी मंदिर के पास हुई इस घटना में बैटरी फटने से आग लग गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जल्द पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को तुरंत बुझा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतनी तेजी से हुआ कि चिंगारियां उड़ने से आसपास रखी कुछ चीजों में भी आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने तेजी से काम करते हुए आग को फैलने से रोका।इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से बैटरी और अन्य ज्वलनशील उपकरणों का सुरक्षित रूप से इस्तेमाल करने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश जनपद #बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक 20 वर्षीय #मंदबुद्धि और मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में #पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। #पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में #पुलिस अधीक्षक #बलरामपुर की बाइट pic.twitter.com/A4hX3TGXTq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 13, 2025























