महराजगंज
महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र में नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर कल मंगलवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र में नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर कल मंगलवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार बताते चले मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह गुलाबी सलवार और हल्के सिंदूरी रंग की छींटदार कमीज पहने हुई थी। उसके बाएं हाथ में सफेद कड़ा और दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था।
शव की पहचान करने के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी पता लगाया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महराजगंज के मर्चरी हाउस भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस महिला या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे परसा मलिक थाना या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश जनपद #बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक 20 वर्षीय #मंदबुद्धि और मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में #पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। #पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में #पुलिस अधीक्षक #बलरामपुर की बाइट pic.twitter.com/A4hX3TGXTq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 13, 2025























