बलरामपुर: सीओ बृजनंदन राय का अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत,पुलिस अधीक्षक ने रैंक प्रतीक लगाकर दी बधाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आज शनिवार को एक सम्मान समारोह में क्षेत्राधिकारी (सीओ) तुलसीपुर बृजनंदन राय को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में आज शनिवार को एक सम्मान समारोह में क्षेत्राधिकारी (सीओ) तुलसीपुर बृजनंदन राय को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें रैंक प्रतीक लगाकर सम्मानित किया।

एसपी ने दी बधाई

इस मौके पर एसपी विकास कुमार ने कहा कि यह पदोन्नति बृजनंदन राय की कार्यकुशलता, समर्पण और सेवा भाव का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी नई जिम्मेदारी में भी वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

भावुक हुए अपर पुलिस अधीक्षक

पदोन्नति से भावुक हुए बृजनंदन राय ने कहा कि यह उपलब्धि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और टीम के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपनी नई भूमिका में वे और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता और तत्परता के साथ जनता की सेवा करेंगे।

कार्यकाल में सराहनीय योगदान

राय ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल निस्तारण किया है। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसंपर्क और सामुदायिक पुलिसिंग को भी प्राथमिकता दी, जिससे जनता के बीच उनकी सकारात्मक छवि बनी है।

इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में बलरामपुर में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.