सीमा पार नेपाल मुल्क में भी रक्षाबंधन के अवसर पर भाईयों की कलाई में लगेगी भाई-बहन के अनोखे बंधन की गांठ, सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी के बाजारों में लगी नेपाली सैलानियों की भीड़

महराजगंज

दो देशों के बीच पवित्र राखी के डोर की लगेगी भाई-बहन के अनोखे रिश्तों के बंधन की गांठ, भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में राखी की दुकानों पर भारी भीड़। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बे के मुख्य बाजार में रक्षाबंधन से पहले शुक्रवार को खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजार में भारतीय महिलाओं के साथ नेपाल से आए सैलानियों की भीड़ उमड़ न केवल रक्षाबंधन पर्व को बढ़ावा देती झलकियां समेटते दिखी, बल्कि भाई-बहन के अनोखे रिश्तों के बंधन की डोर सीमा पार तक फैलती दिखाई दी।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। व्यापारियों के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और इस बार के रक्षाबंधन का आगाज भी अनोखे अंदाज और अपार उत्साह के साथ हुआ है।

 

Voice Of News 24