बलरामपुर पुलिस:बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत होटल और ढाबा से 2 बच्चे किए गए रेस्क्यू, होटल मालिकों को दी गई चेतावनी

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज तराई थाना क्षेत्र से दो बच्चों को रेस्क्यू किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज तराई थाना क्षेत्र से दो बच्चों को रेस्क्यू किया है। इन बच्चों को अलग-अलग होटलों और ढाबों पर काम करते हुए पाया गया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत राव के नेतृत्व में एएचटीयू (मानव तस्करी विरोधी इकाई) की टीम ने श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

टीम में म.उ.नि. नीलोफर बानो, कांस्टेबल असलम सिद्दीकी, महिला कांस्टेबल सुमन देवी, महिला कांस्टेबल साक्षीराज, श्रम इंस्पेक्टर रिजवान खान, सुशील कुमार श्रीवास्तव, चाइल्ड लाइन से सुनील कुमार और भारतीय जन कल्याण सेवा संस्थान से देवतादीन पांडे शामिल थे।

इस संयुक्त टीम ने महराजगंज तराई क्षेत्र के ढाबों, होटलों और दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो नाबालिग बच्चे बालश्रम करते हुए पाए गए। दोनों बच्चों को तत्काल रेस्क्यू कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष पेश करने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने इन होटलों के मालिकों को सख्त चेतावनी दी है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही, इस अभियान के दौरान मौजूद आम जनता, दुकानदारों और ढाबा मालिकों को भी बालश्रम के दंडनीय अपराध होने के बारे में जागरूक किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.