बलरामपुर
बलरामपुर पुलिस ने बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज तराई थाना क्षेत्र से दो बच्चों को रेस्क्यू किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज तराई थाना क्षेत्र से दो बच्चों को रेस्क्यू किया है। इन बच्चों को अलग-अलग होटलों और ढाबों पर काम करते हुए पाया गया था।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत राव के नेतृत्व में एएचटीयू (मानव तस्करी विरोधी इकाई) की टीम ने श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
टीम में म.उ.नि. नीलोफर बानो, कांस्टेबल असलम सिद्दीकी, महिला कांस्टेबल सुमन देवी, महिला कांस्टेबल साक्षीराज, श्रम इंस्पेक्टर रिजवान खान, सुशील कुमार श्रीवास्तव, चाइल्ड लाइन से सुनील कुमार और भारतीय जन कल्याण सेवा संस्थान से देवतादीन पांडे शामिल थे।
इस संयुक्त टीम ने महराजगंज तराई क्षेत्र के ढाबों, होटलों और दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो नाबालिग बच्चे बालश्रम करते हुए पाए गए। दोनों बच्चों को तत्काल रेस्क्यू कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष पेश करने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने इन होटलों के मालिकों को सख्त चेतावनी दी है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही, इस अभियान के दौरान मौजूद आम जनता, दुकानदारों और ढाबा मालिकों को भी बालश्रम के दंडनीय अपराध होने के बारे में जागरूक किया गया।
#उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव IAS शशि प्रकाश गोयल बनाए गए।#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद अफसरों में गिने जाते हैं।
IAS शशि प्रकाश गोयल 1989 बैच के अधिकारी हैं जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। pic.twitter.com/VO08JgAN7o— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2025























