महराजगंज:घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला,पत्नी हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार को हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी रमजान उर्फ नाटे और रुबीना के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रमजान उर्फ नाटे ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी रुबीना पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले के बाद रुबीना की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रमजान उर्फ नाटे को हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल रुबीना को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार