सिद्धार्थनगर: जन्मदिन पार्टी से लौटे युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

मृतक की फाइल फोटो।

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, ग्राम पंचायत भड़रिया के टोला लालपुर निवासी राहुल कश्यप (32) की करंट लगने से दुखद मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। राहुल गांव में एक जन्मदिन पार्टी से लौटे थे और खाना खाने के बाद अपने नए घर गए थे। इसी दौरान, जब वह अपनी आइसक्रीम की दुकान में पहुंचे, तो वहां वह अचानक करंट की चपेट में आ गए।परिजन तुरंत राहुल को नजदीकी बेंवा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राहुल अपने पिता के इकलौते बेटे और तीन बहनों के एकमात्र भाई थे। सबसे दुखद बात यह है कि उनके 9 माह के बेटे हरिअंश के दिल में सुराख है, जिसका इलाज राहुल लगातार करा रहे थे।

मिलनसार स्वभाव के राहुल की आकस्मिक मौत से परिवार और पूरे गांव में गहरा सदमा है। लोग उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। राहुल की पत्नी समेत पूरा परिवार इस अप्रत्याशित निधन से टूट गया है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]