धानी :CMO डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का देर रात किया औचक निरीक्षण,तीन कर्मचारी मिले नदारद

महराजगंज

महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने देर रात धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने देर रात धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया।

CMO डॉ. शुक्ला ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। देर रात किए गए इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि इमरजेंसी सेवाओं और नाइट ड्यूटी पर तैनात स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद रहें और मरीजों को किसी भी समय उचित उपचार मिल सके।इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। तीन कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। CMO ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और मरीजों को किसी भी समय उचित उपचार मिल सके।धानी CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.