महराजगंज:पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,NDPS एक्ट के फरार आरोपी को दबोचा

महराजगंज

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को भरवलिया एसएसबी रोड के पास से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान डगरूपुर थाना बरगदवा निवासी आकाश (19) के रूप में हुई है। आकाश मुकदमा संख्या 43/25 में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई दिव्य प्रकाश मौर्य, अनुराग प्रकाश पांडेय और हेड कांस्टेबल राजेश सिंह शामिल थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी आकाश को न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.