बृजमनगंज में तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप लदी पड़वा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद की बृजमनगंज पुलिस ने आज वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पड़वा लदी एक पिकअप को पकड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद की बृजमनगंज पुलिस ने आज वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पड़वा लदी एक पिकअप को पकड़ा है। इस मामले में चार पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आज को वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप संख्या यूपी 45 टी 6770 को रोका गया। जांच करने पर उसमें पांच पड़वा लदे पाए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद याकूब (42 वर्ष), मोहम्मद हसन (26 वर्ष), अशफाक (32 वर्ष) और साहिल (22 वर्ष) नामक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वाहन सीज, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप (यूपी 45 टी 6770) को धारा 207 MV एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 197/25 भी पंजीकृत किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.