सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चेतिया कस्बे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के आसिधवा गांव के पास की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
घायल युवकों में से तीन उड़वालिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक युवक मऊ उत्तरी का रहने वाला है।
महराजगंज: माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष उमा रमन सिंह की करंट लगने से दुखद मौत,क्षेत्र में शोक की लहरhttps://t.co/o4Yu71mIOR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 5, 2025





















