महराजगंज:5 हजार स्कूलों को बंद करने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी का निशाना,जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने उठाए सवाल

महराजगंज

5 हजार स्कूलों को बंद करने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी का निशाना,जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने उठाए सवाल।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कथित तौर पर 5 हजार स्कूलों को बंद करने के निर्णय को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने इस फैसले पर गंभीर सवाल उठाते हुए योगी सरकार की मंशा पर संदेह व्यक्त किया है।

एडवोकेट विजय सिंह ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों गरीब और वंचित बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के अधिकार को कमजोर कर निजीकरण को बढ़ावा देना चाहती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव और बढ़ेगा।

उन्होंने मांग की कि सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले और सरकारी स्कूलों को बंद करने के बजाय उनकी गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान दे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो पार्टी इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.