सिद्धार्थनगर:नाबालिग किशोरी से यौन उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद केत्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न की घटना सामने आर ही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद केत्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के नाबालिग की घटना सामने आर ही है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि बुधवार को उनके गांव के ही एक चालीस वर्षीय व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर बुलाया। जब किशोरी उनके पास पहुँची, तो उसे दुकान के भीतर बुलाकर शटर बंद कर दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। डरी हुई किशोरी जब घर लौटी तो उसने अपनी आपबीती परिवार को बताई।त्रिलोकपुर पुलिस इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.