सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलवा दरिया बक्स गांव में बुधवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलवा दरिया बक्स गांव में बुधवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर एक स्वर्ण व्यवसायी के घर से करीब लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी की घटना बिजौरा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई है।
स्वर्ण व्यवसायी रामानंद सोनी के घर में ही उनकी आभूषण की दुकान है। वह बलरामपुर जिले के कठेर में भी जेवरात का कारोबार करते हैं। बुधवार रात रामानंद डुमरियागंज से कुछ आभूषण खरीदकर घर लौटे थे। रात करीब 1:29 बजे तक फोन पर बात करने के बाद वह सो गए।
जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में, अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। उन्होंने घर और दुकान दोनों को खंगाला।चोरी का पता तब चला जब सुबह करीब 3 बजे रामानंद के बड़े भाई आनंद लघुशंका के लिए उठे। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला तो रामानंद के कमरे में तिजोरी, संदूक और अलमारी के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
सुबह होते ही पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत ढेबरूआ क्षेत्र के बढ़नी गांव में एक प्रेम विवाह का मामला गर्मा गया है, जहाँ गर्भवती बहू को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/qjgKzmjtah
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2025






















