मेरठ :प्लास्टिक मुक्त हो भारत: सद्भावना पाठशाला की बेटियों ने लिया संकल्प

मेरठ

मेरठ जनपद में पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से, परीक्षितगढ़ की सद्भावना जागृति फाउंडेशन की सभी बालिकाओं ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

मेरठ जनपद में पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से, परीक्षितगढ़ की सद्भावना जागृति फाउंडेशन की सभी बालिकाओं ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया है। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि आज का दिन पूरे विश्व में प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर, बालिकाओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए कपड़े और कागज के थैले बनाकर वितरित किए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ ले जाएँ। यदि पॉलीथीन घर में आती भी है, तो उसे बड़ी बोतलों में भरकर इकट्ठा करें और कूड़ेदान में डालें ताकि जानवर उसे न खाएँ और नालियों में पानी रुकने से मच्छर-मक्खी पैदा न हों। उन्होंने यह भी समझाया कि पॉलीथीन को जलाने से निकलने वाली विषैली गैसें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।

अश्विनी शर्मा ने सभी को शपथ दिलाई कि वे पॉलीथीन का प्रयोग नहीं करेंगे और “जागें स्वयं, जगाएँ, थैली छोड़ो, थैला पकड़ो” के मंत्र को अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम इस संकल्प को पूरा कर पाए, तो आज का दिन सार्थक हो पाएगा। विभूति सक्सेना ने जोर दिया कि प्लास्टिक हमारी जीवन शैली में घुसकर हमें बर्बाद कर रहा है, इसलिए सभी को अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को सुरक्षित करने की पहल करनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में पार्लर प्रशिक्षिका अंशु निर्वाण, ईशा, शिक्षा, पूजा, राधिका, निशा, शहनाज, सायबा और साइन, नेहा का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

 

 

Voice of News 24