महराजगंज: प्रशासन का चला सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर,पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा मैरी में बुधवार दोपहर 2:00 बजे प्रशासन का बुलडोजर गरीबों के आशियानों पर चला, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा मैरी में बुधवार दोपहर 2:00 बजे प्रशासन का बुलडोजर गरीबों के आशियानों पर चला, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। अपने आशियाने उजड़ते देख पीड़ित गरीब फफक पड़े और उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने घरों को फिर से बसाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार बताते चले की यह कार्रवाई तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई थी। इस दौरान, जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से कई गरीब परिवार प्रभावित हुए हैं, जो अब बेघर हो गए हैं और सरकार से पुनर्वास की उम्मीद कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.