बलरामपुर में अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

बलरामपुर

बलरामपुर में पिछले आठ दिनों से न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे अधिवक्ताओं ने आज अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में पिछले आठ दिनों से न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे अधिवक्ताओं ने आज अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता के काफी समझाने-बुझाने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया और अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

क्या है मामला?

संयुक्त बार संघ के आह्वान पर अधिवक्ता करीब एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। अधिवक्ताओं का मुख्य विरोध कथित तौर पर डीएम के दुर्व्यवहार को लेकर है। आज अपनी मांगें पूरी न होते देख, अधिवक्ताओं ने पुरानी तहसील गेट के सामने इकट्ठा होकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान जिला बार अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, दि कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, और के.जी. श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हड़ताल पर रहेंगे।

अधिवक्ताओं के आंदोलन को देखते हुए एडीएम प्रदीप कुमार ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में एडीएम ने एक टीम का गठन किया, जिसमें एआईजी स्टांप सुनील कुमार, एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्ता, और प्रभारी तहसीलदार अनुपम शुक्ला शामिल थे। इस टीम को तहसील परिसर और जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है।

इस अवसर पर अमित कुमार पांडेय, अभिनव त्रिपाठी, आशीष सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, विवेक सिंह, सतीश श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, देवेश मणि पांडे, अनुराग देगा आचार्य, कृष्ण कुमार तिवारी, रविराज पांडे सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.