महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड के किसान अशोक यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) की मंगलवार शाम करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड के किसान अशोक यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) की मंगलवार शाम करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी भैंस चराने के दौरान उस्मान नगर वार्ड में एक हैंडपंप से पानी पीने गए थे।
शाम करीब 7 बजे, कुछ बच्चों ने उस्मान नगर वार्ड के एक खेत के पास स्थित गड्ढे में अशोक यादव का शव देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल के पास एक निर्माणाधीन मकान से मृतक का गमछा, छाता और छड़ी मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस हैंडपंप से पानी पीने गए थे, उसमें पहले से ही करंट उतरने की शिकायतें थीं, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मृतक के पुत्र की लिखित सूचना के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुरुआत में परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे काफी प्रयासों के बाद परिजन राजी हुए और देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
महराजगंज में सड़क हादसों का कहर जारी बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायलhttps://t.co/efXDz6go7t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 2, 2025





















