महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में मंगलवार रात लगभग 8 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में मंगलवार रात लगभग 8 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार (30) के रूप में हुई है, जो पूर्व ग्राम प्रधान रामकुमार कन्नौजिया के पुत्र थे।
सर्वेश ने अपनी पत्नी के दुपट्टे का इस्तेमाल कर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही वह रोते-बिलखते अपने घर पहुंचीं।
घटना की सूचना पाकर पुरंदरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय तुरंत मौके पर पहुंचे। फरेंदा सीओ दीपशिखा वर्मा और महराजगंज की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
जानकारी अनुसार बताते चले की सर्वेश की शादी 10 मार्च 2018 को हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। एक और दुखद संयोग यह है कि यह घटना उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हुई है। सर्वेश ने बीते पंचायती चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, लेकिन कुछ वोटों से हार गए थे। वह अपने पिता के बाद परिवार में पहली बार राजनीति में कदम रख रहे थे।
घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता।पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
महराजगंज में सड़क हादसों का कहर जारी बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायलhttps://t.co/efXDz6go7t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 2, 2025





















