महराजगंज:ठूठीबारी में सात लाख रुपये के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार, नेपाल ले जाने की ,फिराक में थे

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध तस्करी विरोधी अभियान के तहत को ठूठीबारी पुलिस, जनपद महराजगंज की एसओजी टीम,एसएसबी व कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा पर बड़ी सफलता हासिल की। सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में गाड़ी चेकिंग के दौरान एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी में महिला के बैग से 7 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसकी वैधता संबंधी दस्तावेज दोनों मौके पर नहीं दिखा सके।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिपू कुमार कलवार निवासी नवलपरासी, नेपाल और रिकीं जायसवाल उर्फ मधु निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। बरामद राशि में 500 रुपये के 1378 नोट, 200 रुपये के 49 नोट और 100 रुपये के 12 नोट शामिल हैं। कुल राशि 7 लाख रुपये है।यह बरामदगी कस्टमअधिनियम की धारा 11 के तहत दंडनीय अपराध है। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना ठूठीबारी के थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्र,उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य, खुशबू ,कांस्टेबल बलवन्त यादव ,कांस्टेबल अनुप यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी थाना ठूठीबारी, तथा एसएसबी 22वीं वाहिनी से विशाल राय, कस्टम विभाग से इंस्पेक्टर अरुण कुमार, सूर्यकांत त्रिपाठी समेत एसओजी टीम के अधिकारी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.