मेरठ की बेटी तान्या शर्मा ने रचा इतिहास ,वायुसेना में पायलट बनने वाली शीर्ष 10 में शामिल पूरे जनपद का किया नाम रोशन

मेरठ

मेरठ जनपद के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा,जब शहर की बेटी तान्या शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना में पायलट ट्रेनिंग के लिए देशभर के शीर्ष 10 उम्मीदवारों में हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा,जब शहर की बेटी तान्या शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना में पायलट ट्रेनिंग के लिए देशभर के शीर्ष 10 उम्मीदवारों में हुआ। मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स (MPSFG) की पूर्व छात्रा तान्या ने अपनी असाधारण उपलब्धि से न केवल अपने परिवार और विद्यालय का, बल्कि पूरे मेरठ का नाम रोशन किया है।

तान्या की यह सफलता उनकी अटूट लगन, कठोर अनुशासन और अदम्य साहस का प्रमाण है। वर्ष 2021 में MPSFG से पीसीएम बैच की मेधावी छात्रा रहीं तान्या ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मेरठ के डीएन डिग्री कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित, उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की और अब वे हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठित एयर फोर्स अकादमी में डेढ़ साल के कठिन प्रशिक्षण के लिए रवाना हो चुकी हैं।

तान्या शर्मा की यह उपलब्धि नारीशक्ति, देशभक्ति और आत्मबल का एक सशक्त प्रतीक है। यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि मेरठ शहर और MPSFG परिवार के लिए सम्मान और गर्व का एक ऐतिहासिक क्षण है।

 

 

 

 

Voice of News 24