मेरठ: आईआईएमटी विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, परीक्षा फीस और जुर्माने पर कड़ा विरोध

मेरठ

मेरठ जनपद के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के नाम पर प्रत्येक छात्र से 30 हजार रुपए की अतिरिक्त फीस की मांग कर रहा है।

 

छात्रों ने कम उपस्थिति पर लगाए जा रहे जुर्माने का भी कड़ा विरोध किया। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। शुरुआत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया।

हालांकि, छात्रों के अपनी मांगों पर अड़े रहने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रों को शांत करने और समझाने का प्रयास कर रही है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनसे अवैध तरीके से अतिरिक्त फीस वसूल रहा है।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.