रायबरेली में बड़ा हादसा टला ट्रांसफॉर्मर से टकराई श्रद्धालुओं की कार, तीनों श्रद्धालु सुरक्षित

रायबरेली

रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित कार बिजली के ट्रांसफॉर्मर और खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार ड्राइवर समेत तीनों श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना आज मीठापुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग कहीं से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर और खंभे से जा भिड़ी।

हादसे के बाद कार में ड्राइवर समेत तीनों श्रद्धालु अंदर ही फंस गए थे। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने फौरन मदद की और सभी को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.