महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा झूलनीपुर में गंडक नदी से निकलने वाली एक नहर में एक नेपाली व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। झूलनीपुर से सेमरहना की तरफ जाने वाली नहर में, झूलनीपुर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर यह घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय चौकी बहुआर को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक के परिजन और रिश्तेदार पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थे। परिजनों ने शव की पहचान पवन कुमार गुप्ता, पुत्र रमेश कुमार गुप्ता, निवासी प्रतापपुर 07 शिवपुर, थाना बेलाटरी, जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में की।
पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी हाउस, जिला हॉस्पिटल महराजगंज भेज दिया है।
इस अवसर पर बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल अनूप मिश्रा, और कांस्टेबल रवि उपाध्याय मौजूद रहे।
बलरामपुर: 20 फुट के अजगर ने बकरी को निगला फिर उगला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलhttps://t.co/lhGf6QUuEz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2025























