बलरामपुर: 20 फुट के अजगर ने बकरी को निगला फिर उगला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में एक विशाल अजगर का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में एक विशाल अजगर का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह करीब 20 फुट लंबा अजगर पहले एक बकरी को अपना निवाला बना गया, लेकिन कुछ देर बाद उसने बकरी को उगल दिया और पास के एक बिल में घुस गया। यह घटना बरदौलिया के दक्षिण स्थित *नागमणि आश्रम के पास हुई।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अजगर ने बकरी को निगल रखा था, और फिर कुछ देर की मशक्कत के बाद उसने बकरी को बाहर निकाल दिया। इस दुर्लभ और हैरान कर देने वाले दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए। अजगर के बकरी को निगलने और फिर उगलने का यह पूरा घटनाक्रम स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

घटना के बाद अजगर पास के एक बिल में जा घुसा, जिससे लोगों ने राहत की साँस ली। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि अजगर कभी-कभी बड़े शिकार को निगलने के बाद खतरे या असहजता महसूस होने पर उसे उगल देते हैं ताकि वे तेजी से भाग सकें।

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.