सिद्धार्थनगर: हत्या की आशंका पर एसडीएम की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया युवक का शव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 10 के टोला शिवकोटवा 6 जून को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 10 के टोला शिवकोटवा 6 जून को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद, आज सदर एसडीएम की मौजूदगी में युवक के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अब इस मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसर बताते चले की यह मामला मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 10 के टोला शिवकोटवा का है। यहाँ के निवासी एक युवक की 6 जून को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस मौत को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया था।

परिजनों ने जिलाधिकारी  और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे को “खिला-पिला कर” उसकी हत्या की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है।

परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद, आज सदर एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में युवक के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अब शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और अन्य फोरेंसिक जाँचें भी की जाएंगी ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। पुलिस ने बताया कि जाँच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.