महराजगंज
महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया गुरु गोविंद गांव के समीप आज बुधवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के द्वारा नजदीकी सीएचसी चौक ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घायल व्यक्ति क्रमशः विवेक पुत्र वासुदेव ग्राम सभा खोस्टा थाना चौक व हिरदेश पुत्र रामकेवल ग्राम सभा पिपरा गुरु गोविंद थाना चौक के निवासी बताए जा रहे हैं।
महराजगंज : निचलौल में अर्थिंग के तार में उतरा करंट, चपेट में आई गाय की दर्दनाक मौत, मौके से देखिए संवादाता सज्जाद अली की खास रिपोर्ट pic.twitter.com/aOeEBr0oVK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2025























