महराजगंज : नगर पंचायत चौक के टेंगराहना का यह गड्ढे में तब्दील सड़क, मुख्यमंत्री योगी के ‘गड्ढा मुक्त सड़क’ दावे को दे रहा चुनौती

महराजगंज

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत चौक के टेंगराहना गांव में सड़क पर हुए गड्डों से वाहन चालक परेशान, दुर्घटनाओं के ख़तरे की संभावना अधिक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 11 अटल बिहारी वाजपेयी नगर में सड़क की स्थिति चिंताजनक है। टेंगराहना जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्डों के कारण राहगीरों, ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण कई वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरते हैं।
स्थानीय लोगों की मानें तो यह सड़क करीब 6 से अधिक वर्षों से अपने बदहाली का आंसू बहा रहा है। संबंधित अधिकारीयो को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई अधिकारी या जिम्मेदार सड़क के बदहाली का आंसू पोछने को तैयार नहीं है।

टेंगराहना के ग्रामवासियों सहित अन्य संगठनों के लोग इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार गड्ढामुक्त सड़कों का दावा करती है। लेकिन नगर पंचायत चौक से धरमौली को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इसी क्रम में सोनाडी़ खास मेन रोड सटे दक्षिण तरफ रोड को जोड़ता है, जो बेहद खराब है।

सड़क की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने उसकी मरम्मत की मांग की है।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.