हरदोई : 28 दिनों में ही सात जन्मों वाले पैक की वैधता हो गई समाप्त, 28वें दिन नवविवाहिता ज़ेवर लेकर फरार, पति ने लगाए गंभीर आरोप

हरदोई

हरदोई में 28वें दिन समाप्त हो गई सात जन्मों वाली पैक की वैधता। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र में एक नवविवाहिता के ज़ेवर के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक उक्त क्षेत्र से नवविवाहिता पत्नी 28वें दिन फरार हो गई। बताया जा रहा है कि मायके में ज़ेवर रखने और ससुराल में विवाद के कारण बवाल मच गया, जिससे पत्नी मौका पाकर फरार हो गई।
पति ने आरोप लगाया है कि शादी होने के बाद पत्नी हमसे दूरी बना ली थी और लगातार मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। पति ने बताया कि इन सब के लिए जब मैं बोलता था तो मुझसे झगड़ा करने लगती थी। साथ ही पति ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी ससुराल से अपने सभी ज़ेवर मायके रख आई थी।
पीड़ित पति ने तहरीर के माध्यम से स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

मोबाइल रिचार्ज की वैधता अभी समाप्त ही नहीं हुई कि नवविवाहिता पत्नी रफूचक्कर।

अब सवाल यह है कि रिचार्ज समाप्त होने से पहले ही पत्नी जेवर संग फरार हो जा रही है, तो अन्य लोग शादी के बाद अपनी पत्नी पर कैसे विश्वास करें कि उनकी यह वैधता अनलिमिटेड चलेगी? नवविवाहिता की ये हरकतें कहीं न कहीं अन्य नवविवाहिताओं पर संदेह का पर्दा डाल दी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.