महराजगंज: नौतनवा में साड़ी सेंटर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान खाक

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवा कस्बे में बीती रात करीब 11 बजे रानी साड़ी सेंटर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के नौतनवा कस्बे में बीती रात करीब 11 बजे रानी साड़ी सेंटर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह दुकान वार्ड नंबर 21, राजेंद्र नगर निवासी विंध्याचल मद्धेशिया के पुत्र राहुल की है।

आग लगने की सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद देर रात आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया।

एक छोटी सी कटरे की दुकान होने के बावजूद, इस अग्निकांड से भारी मात्रा में साड़ी और अन्य कपड़ों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का अभी सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सका है, पर माना जा रहा है कि यह लाखों में होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.