बलरामपुर :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

बलरामपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बलरामपुर जनपद में चहुंओर योग का उत्साह देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बलरामपुर जनपद में चहुंओर योग का उत्साह देखने को मिला। स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर निरोग रहने का संकल्प लिया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों और उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे उपस्थित जनसमूह ने पूरी एकाग्रता के साथ योगाभ्यास किया।

प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग करने से बीमारियां दूर होती हैं और यह हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। मैं सभी से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान करता हूँ।”

जिले भर में योगाभ्यास कार्यक्रम न केवल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बल्कि रिजर्व पुलिस लाइन, न्यायालय परिसर, तुलसी पार्क, और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय कैंपस सहित तमाम स्थानों पर आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, एनडीए न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम सदर, जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, सर्वेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, विजय आर्य, रणधीर सिंह, पवन वर्मा, रविंद्र गुप्ता, कमलापुरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। बलरामपुर के लोगों ने उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाकर स्वस्थ और निरोगी जीवन का संदेश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.