सिद्धार्थनगर :त्रिलोकपुर थाने में मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज त्रिलोकपुर थाना परिसर में एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर अंकुश लगाने पर चर्चा करना था।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठाएगा ताकि त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए और शांति व भाईचारे का संदेश दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.