सिद्धार्थनगर: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का दौरा कर बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।सिद्धार्थनगर: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का दौरा कर बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बांसी तहसील स्थित खरिका पांडेय बांध का विशेष रूप से दौरा किया और अधिकारियों से चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंहने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ से बचाव के लिए कुल 16 परियोजनाएं चल रही थीं, जिनमें से अधिकतर अब पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने शेष बची हुई परियोजनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, जिस पर अधिकारियों ने भी अपनी सहमति जताई।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वतंत्र ने आगे जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में वर्तमान में जल शक्ति विभाग की कुल 433 परियोजनाएं चल रही हैं, जिनकी उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सभी जिलों का दौरा कर इन परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। मंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे बाढ़ के दौरान होने वाले जन-धन और फसलों के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, बांसी विधानसभा के विधायक राजा जय प्रताप सिंह और सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.