फरेंदा :रविंद्र साहनी ने सबसे ऊंची बोली लगाकर पोखरे का आवंटन अपने नाम किया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील फरेंदा में स्थित फरेंदा बुजुर्ग के एक पोखर (तालाब) की नीलामी आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के तहसील फरेंदा में स्थित फरेंदा बुजुर्ग के एक पोखर (तालाब) की नीलामी आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण नीलामी में रविंद्र साहनी ने सबसे ऊंची बोली लगाकर पोखरे का आवंटन अपने नाम करा लिया है।

रविंद्र साहनी ने इस पोखर को 17.5 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर हासिल किया है। इस नीलामी से स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम में किसी पोखर का आवंटन होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।

पोखरे के आवंटन से अब रविंद्र साहनी उस पर मछली पालन या अन्य संबंधित गतिविधियों का संचालन कर सकेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। यह नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

 

 

 

 

Voice Of News 24