महराजगंज
महराजगंज जनपद के तहसील फरेंदा के सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के तहसील फरेंदा के सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, पूरे प्रदेश के 11,690 आश्रित परिवारों को सहायता राशि का वितरण किया गया, जिसमें फरेंदा तहसील के लाभार्थियों को भी शामिल किया गया।
फरेंदा तहसील सभागार में वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में ₹5 लाख की सहायता राशि के चेक आश्रित परिवारों को सौंपे गए। यह योजना किसानों और उनके परिवारों को किसी दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी और तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों को चेक मिलने से उनके चेहरों पर थोड़ी राहत और संतोष दिखाई दिया। यह कार्यक्रम किसानों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#सिद्धार्थनगर: युवक की पिटाई का Video Viral, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ाhttps://t.co/Lfh96NHL9N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2025





















