महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 पर गुलरिहा कला गांव के सामने रविवार देर रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 पर गुलरिहा कला गांव के सामने रविवार देर रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार चालक और उसके साथी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसारबताते चले की गोरखपुर निवासी सत्येंद्र पाठक और मनीष श्रीवास्तव अपनी कार से सोनौली की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार गुलरिहा कला गांव के सामने पहुंची, इंजन से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख चालक ने बिना देर किए गाड़ी को सड़क किनारे लगाया और तुरंत बाहर कूद गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई।
तेज आवाज और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपनी तरफ से धूल-मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे।
घटना की सूचना पर कोल्हुई एसओ आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह से कार पूरी तरह जल गई है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में इस बार शिक्षा विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, बड़ी संख्या में अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्टhttps://t.co/2R2iqf5Ksf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2025


















