महराजगंज : ससुराल से पत्नी की नहीं हुई विदाई तो पति ने किया अजीबो-गरीब हरक़त, खुद की बाइक में आग लगाकर किया हंगामा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भीटौली थाना क्षेत्र में पत्नी की विदाई ना होने पर युवक ने लगाई अपनी ही बाइक में आग। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

जनपद महराजगंज के भीठौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गागराई में ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी की विदाई ना होने पर जमकर हंगामा किया। उसके इन हरकतों से अफरा तफरी मच गई। पत्नी की विदाई न होने से आक्रोशित पति ने अपनी बाइक में आग लगा दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक़ सदर कोतवाली क्षेत्र के नटवा गांव के निवासी अमेरिका की पत्नी धर्मपुर गागराई अपने मायके आई हुई थी। अमेरिका अपनी पत्नी की विदाई करने पहुंचा, लेकिन उसकी पत्नी ससुराल जाने से मना कर दी। वह ससुराल जाने के लिए राजी नहीं थी।

 

इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।
धीरे-धीरे दोनों का विवाद बढ़ गया। लोगों के समझाने के बाद भी दोनों मानने को तैयार नहीं थे। दोनों अपने बात पर अडिग थे। काफी जद्दोजहद के बाद पति अपने गुस्से को काबू नहीं कर सका और अपनी ही बाइक में आग लगा दिया।

 

 

 

Voice Of News 24