गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गोरखपुर ,निषाद पार्टी के कार्यकर्ता को बदमाशों ने गोलियों से भूना

गोरखपुर

गोरखपुर में आज शनिवार को निषाद पार्टी के एक कार्यकर्ता दिनेश निषाद (निवासी भरवलिया गांव) की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

गोरखपुर में आज शनिवार को निषाद पार्टी के एक कार्यकर्ता दिनेश निषाद (निवासी भरवलिया गांव) की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बेलीपार थाना क्षेत्र के महोब गांव के पास हाईवे पर हुई।

जानकारी के अनुसार दिनेश निषाद अपनी पल्सर बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे थे। महोब गांव के पास पीछे से आ रही एक कार में सवार बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने उन पर फायर किया, लेकिन पहली गोली चूक गई। इसके बाद दिनेश हाईवे से नीचे की ओर भागने लगे, जिसका बदमाशों ने पीछा किया और दोबारा फायरिंग की। इस बार गोली दिनेश के सीने में लगी। बदमाशों ने लगभग 4 राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद दिनेश कुछ दूर चलकर एक गड्ढे में गिर गए और वहीं तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से एक पिस्टल भी मिली है।

इस संबंध में एसएसपी डॉ. राज करन नय्यर ने बताया कि बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम महोब में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर तत्काल अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई से हुई बातचीत के आधार पर, उसने मृतक के पाटीदार और दो अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.