मेरठ : शास्त्री नगर में भीषण आग: हेल्थ क्लब और पेंट की दुकानें में लगी भीषण आग सामान जल कर खाक

मेरठ

मेरठ जनपद के शास्त्री नगर सेक्टर 9 चौराहे पर आज दोपहर भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक हेल्थ क्लब और आसपास स्थित पेंट की दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ जनपद के शास्त्री नगर सेक्टर 9 चौराहे पर आज दोपहर भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक हेल्थ क्लब और आसपास स्थित पेंट की दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार बताते चले की अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि पेंट की दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.