मेरठ में शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद की नमाज SSP ने क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मेरठ

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मेरठ ने नगर क्षेत्र का सघन भ्रमण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मेरठ ने नगर क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक अपराध और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

एसएसपी मेरठ ने रेलवे रोड चौराहा से लेकर ईदगाह और भूमिया का पुल जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी को भी परखा।

भ्रमण के दौरान, एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और जनता शांतिपूर्ण तरीके से अपने पर्व को मना सके।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.