महराजगंज:जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं पर दिया ध्यान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने आज जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण कियापूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

{

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने आज जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, जेल का अस्पताल, पाकशाला और पूरे जेल परिसर का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बंदियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने बंदियों की कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग लेकर उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी सजायाफ्ता कैदी जेल मैनुअल के अनुसार निर्धारित वर्दी में ही रहें। उन्होंने स्वयं बंदियों के सामान की तलाशी भी करवाई और जेल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बंदियों के पास अनुमन्य वस्तुओं के अलावा कोई अन्य सामग्री न हो।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद महिला बंदियों के बच्चों को उपहार वितरित किए। उन्होंने महिला बंदियों की शिकायतों को ध्यान से सुना और उनके निवारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को नियमित रूप से बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जांच के बाद उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों को उचित चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने और स्वस्थ होने के तुरंत बाद उन्हें वापस बैरक में भेजने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24