सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस विभाग में आज दो पुलिस कर्मियों ने अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवामुक्त हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस विभाग में आज दो पुलिस कर्मियों ने अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवामुक्त हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विदाई समारोह आयोजित कर इन कर्मियों को सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों में थाना उसका बाजार के उप-निरीक्षक श्री ओमप्रकाश और थाना खेसरहा के उप-निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद शामिल हैं। दोनों ही उप-निरीक्षकों ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सेवानिवृत्त कर्मियों से उनके लम्बे सेवाकाल के अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दोनों अधिकारियों को स्नेहपूर्वक माला पहनाई और उन्हें शाल तथा धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। एसपी ने उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
डॉ. महाजन ने सेवानिवृत्त हुए श्री ओमप्रकाश और श्री राजेन्द्र प्रसाद को यह भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे बिना किसी संकोच के उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं दीं।
गोरखपुर में NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप, जानें किन कारणों से हरकत में आई NIA की टीम?https://t.co/F4hqYe3w6u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 31, 2025























