अयोध्या:विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अयोध्या में किए रामलला व बजरंगबली के दर्शन

अयोध्या

अयोध्या भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज रविवार को अयोध्या का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज रविवार को अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान इस लोकप्रिय जोड़े ने रामलला और बजरंगबली के मंदिरों में जाकर दर्शन और पूजन किया।

अपनी यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी। वहीं, उनके प्रशंसकों में अपने पसंदीदा क्रिकेटर के साथ तस्वीरें लेने की उत्सुकता देखी गई। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों ने प्रशंसकों को ऐसा करने से रोक दिया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की अयोध्या यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें श्रद्धाभाव से मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

 

Voice Of News 24