महराजगंज:नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने आज पिपरा बाबू पटेल नगर (वार्ड नंबर 8) में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने आज पिपरा बाबू पटेल नगर (वार्ड नंबर 8) में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड के प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर वहां की साफ-सफाई और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया।

डॉ. मंगल ने पड़री शिव मंदिर पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान 318 विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी निर्मेश मंगल, पटेल नगर के सभासद राजेंद्र गौतम, शिव नगर के सभासद महेन्द्र गुप्ता, सरोजिनी नगर के सभासद प्रतिनिधि अखिलेश पाण्डेय और सफाई नायक श्री विशाल गुप्ता के साथ-साथ वार्ड के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24