सिद्धार्थनगर: वार्ड नंबर 1, बाल्मीकि नगर में गंदगी और जल जमाव की बनी गंभीर समस्या

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर 1, बाल्मीकि नगर में गंदगी और जल जमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर 1, बाल्मीकि नगर में गंदगी और जल जमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बाल्मीकि नगर कॉलोनी में राहगीरों और निवासियों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विडंबना यह है कि यह वार्ड नगर पालिका परिषद मुख्यालय के पास स्थित है, फिर भी यहां रहने वाले कर्मचारियों और अन्य निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई या कार्रवाई नहीं हुई है। अब व्यापार उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने नगर की इन समस्याओं का मुद्दा उठाया है। बाल्मीकि नगर में व्याप्त गंदगी और जल जमाव स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है।

 

Voice Of News 24