सिद्धार्थनगर:बच्चों को वितरित की जाने वाली ये दवाएं फेंकी गईं,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बीआरसी बर्डपुर परिसर में गैर-उपयोगी (नॉन-एक्सपायरी) दवाएं फेंकी मिली हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के बीआरसी बर्डपुर परिसर में गैर-उपयोगी (नॉन-एक्सपायरी) दवाएं फेंकी मिली हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो के अनुसार, बच्चों को वितरित की जाने वाली ये दवाएं परिसर में फेंकी गईं, जिससे जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि जिम्मेदार लोगों ने बच्चों को दवाएं बांटने की बजाय उन्हें फेंकना ही उचित समझा।

यह वायरल वीडियो आज का बताया जा रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आई दवाओं के साथ इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना रवैया क्यों अपनाया गया।

इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Voice Of News 24