महराजगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में बच्ची की जन्म के बाद मां दुनिया को कह गई अलविदा, अस्पताल में लापरवाही से छुटा मां-बेटी का साथ – परिजनों का आरोप

महराजगंज

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी सीएचसी से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जहां मां ने बेटी को जन्म देने के बाद दुनिया छोड़ दी, और अस्पताल में जिम्मेदारों ने लापरवाही की हदें पार कर दिया,जैसा कि परिजनों ने बताया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

एक मां, जो उसके लिए दुनिया का सबसे प्यारा उपहार होता है (उसका संतान)उसे 9 महीने तक अपने सारे सुखों को त्याग कर जन्म देती है, लेकिन भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले अस्पताल में बैठे कुछ लापरवाह जिम्मेदारों के लापरवाहियों तलें कभी मां तो कभी मासूम संतान ही दफन हो जातें हैं और संजोए सपने पल भर में चकनाचूर तो हो ही जातें हैं साथ उन परिजनों का कलेजा भी दहल उठता है।

कुछ ऐसा ही आज बृहस्पतिवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में हुआ है। जहां एक महिला ने बेटी को जन्म दिया और कुछ समय बाद महिला दम तोड़ दी। परिजनों का कहना है कि बच्ची के जन्म होने के बाद संबंधित लोग लापरवाही बरतने लगें, जिससे महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए इसके लिए परिजनों ने ₹1000 – ₹1000 भी दिए, फिर भी उन्होंने उस मासूम की मां को खो दिया। इतना ही नहीं मौत के बाद इल्जाम से बचने के लिए धानी सीएचसी महिला को गोरखपुर के लिए रेफर किया जा रहा था। जैसा कि परिजनों ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान बताया है।

अब सवाल तो यह है कि जिम्मेदारों के लापरवाहियों तलें एक बेकसूर मां के मौत का जिम्मेदार कौन?
आरोपों के मुताबिक सरकारी अस्पताल में ₹2000 लेने की क्यों पड़ी जरूरत?
मासूम बेटी के मां की याद के दर्द का कौन और कैसे भरेगा जख्म?
उच्च अधिकारी अस्पताल के जिम्मेदार की लापरवाहियों तलें हुई मौत के ज़ख्म पर कार्रवाई कर कब लगायें मरहम?

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.