महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी ढाला के समीप कल शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी ढाला के समीप कल शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार की शाम लगभग 5:40 बजे सिद्धार्थनगर मार्ग पर धानी ढाला स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल के पास एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।इस भीषण दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार नागेंद्र चौरसिया, जिनकी आयु 42 वर्ष थी और जो खजवा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के रहने वाले थे, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के खजवा गांव निवासी 40 वर्षीय नागेंद्र चौरसिया बृहस्पतिवार को फरेंदा के एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
दुर्घटना में बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें ओमप्रकाश, जिनकी उम्र 58 वर्ष है और जो बड़वना बुजुर्ग थाना कोल्हुई के निवासी हैं, तथा शिवसहाय, जिनकी उम्र 50 वर्ष है और जो बकैनिहा नौतनवां के रहने वाले हैं, शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक और चौकी प्रभारी गंगाराम यादव पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना से शादी समारोह में मातम छा गया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























