महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।देखते देखते ये खबर आग की तरह फैल गयी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























